ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को बुलाये सरकार: विधायक आदेश

जसपुर। फन टीवी न्यूज
देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे विधानसभा क्षेत्र के श्रमिकों को लाये जाने को लेकर विधायक ने सीएम को पत्र भेजा है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए नोडल अधिकारियों पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। विधायक आदेश चैहान द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजे पत्र में कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र के श्रमिक हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, मुंबई, बेंगलुरु आदि राज्यों में काम करते हैं। लॉकडाउन के कारण वह वहां पर फंस गए हैं। इस दौरान उनके सामने रहने, खाने की समस्या उत्पन्न हो रही है। कई श्रमिकों ने कॉल कर उन्हे इस बाबत बताया है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को बुलाने के लिए बनाये गए नोडल अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से जल्द ही श्रमिकों को वापस बुलाने की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!