ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद को जसपुर से राहत सामग्री हुई रवाना

व्यापार मंडल ने 6 रिक्शाओ में राहत सामग्री भरकर कर जसपुर गुरूद्वारे में पहुॅचायी, राहत सामग्री से भरा ट्रक आज सुबह पंजाब के लिए रवाना हो गया।

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
पंजाब में आई बाढ़ प्रभावितों के लिए सिख संगत, गुरुद्वारा साहब प्रबंधन कमटी, भारतीय किसान यूनियन, व्यापार मंडल, सामाजिक संस्थाओं द्वारा राहत सामग्री एकत्र की गई। राहत सामग्री एकत्र करने के लिए गुरुद्वारा कमेटी द्वारा दो टीम गठित की गई। जिन्होंने आसपास के क्षेत्र से राहत सामग्री एकत्र कर गुरुद्वारा साहिब जसपुर में जमा की। लोगों ने नकदी, कपड़े, गेहूं, आटा, चावल, तेल, दवाईया, फर्नीचर, पानी आदि जरूरत का सामन देकर बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि हमारी टीम द्वारा पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा स्थिति का जायजा लिया गया। इसके दृष्टिगत बाढ़ से बर्बाद हुए गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हिन्दू, मुस्लिम, सिख समाज के लोगों का व्यापारियो एवं किसानो का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राहत सामग्री से भरा ट्रक आज सुबह पंजाब के लिए रवाना हो गया।

राहत सामग्री पंजाब के ग्राम बटाला, बंगले का डेरा, बाबा नानक, जिला गुरदासपुर निवासी नंबरदार गुरकीरत के नेतृत्व में आपदा से प्रभावित लोगों को दी जाएगी। प्रभावितों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, निकेश अग्रवाल, हरिओम सिंह, त्रिलोक अरोरा, हरीश टोनी, अंकुर बंसल, अबलोक जैन, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, समीर परवेज, ललित शर्मा राजकुमार चौहान विनोद अरोरा, विजय रहेजा गुरूद्वारा कमेटी के कुलदीप सिंह, काका, जोगिंदर, जगविंदर बोस, देवेंद्र सिंह, लखबीर सिंह, सतनाम सिंह, मनजीत कौर, जसबीर कौर, बूटा सिंह, दर्शन सिंह, अमरीक सिंह, दर्शन दयाल, महेंद्र सिंह, अपर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!