ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

पब्लिक एकता वैलफेयर सोसाइटी ने पंजाब पीड़ितो की मदद को दिया राशन

पंजाब में आई आपदा में जसपुर के मुस्लिम संगठन कर रहे है पीड़ितो की मदद, हिन्दु मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल कायम कर दे रहे इंसानियत का पैगाम

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
पंजाब में आई आपदा को लेकर जसपुर के विभिन्न संगठनो ने मदद कर हिन्दु मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल कायम की है। नगर की पब्लिक एकता वैलफेयर सोसाइटी पैवेस ने भी पंजाब में पीड़ितो और जरूरत मंदो की मदद के लिए आगे आकर सहयोग किया है। पब्लिक एकता वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हकीम सैययद जफर अली ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा पंजाब में पीड़ितो की मदद के लिए एक कुंटल 20 किलो चावल के 12 कटटे और एक कुंटल आटे के 20 कटटे व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह के साथ मिलकर जसपुर गुरूद्वारा सिंह सभा कमेटी को दे दिये गये है।

उन्होने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम पंजाब के दुखी परिवारो के साथ है आगे भी जरूरत पड़ने पर उनका संगठन पीड़ितो की मदद को खड़ा रहेगा। इस मौके पर पब्लिक एकता वैलफेयर सोसाइटी के शेर अली, समीर परवेज, इमरान अली, नईम अहमद, विलाल जफर, वसीम अहमद, इखित्यार अहमद तथा गुरुद्वारा कमेटी के डा. देवेन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह, दर्शन देओल, राजेन्द्र सिंह, अपार सिंह, प्रेम सहोता, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, लखवीर सिंह मौजूद रहे। बता दे कि पंजाब में आई आपदा में जिस तरह से जसपुर के मुस्लिम संगठन पीड़ितो की मदद को आगे आ रहे है यह अपने आप में हिन्दु मुस्लिम कौमी एकता एवं इंसानियत की मिशाल कायम कर रहे है। वही इस मुहिम में व्यापार मंडल, किसान यूनियन एवं गुरुद्वारा कमेटी भी बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे है उन्होने जसपुर नगर की जनता से अपील की है कि जो भी जसपुर या क्षेत्र का निवासी, व्यापारी या संगठन पंजाब के पीड़ितो की मदद करना चाहते है तो वह व्यापार मंडल, किसान यूनियन या जसपुर गुरुद्वारा साहिब तक अपनी मदद पहुंचा दे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!