जसपुर। फन टीवी न्यूज़
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अपने कुमाऊं मंडल के दौरे से कांग्रेस के मिशन 2022 का चुनावी शंखनाद कर दिया है। प्रीतम सिंह दो दिवसीय उधमसिंह नगर व हल्द्वानी के दौरे पर हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष बनने के उपरान्त प्रथम बार जसपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया

इस दौरान उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत, आर्येन्द्र शर्मा एवं विधायक आदेश चौहान मौजूद रहे बता दें कि हीरा गार्डन मैं पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत का मौ आरिफ ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया वही बीजेपी छोड़कर आये दर्जनो लोगो को उन्होने कांग्रेस का पटका पहना कर उनका कंग्रेस में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जुट जाने के लिए कहा मीडिया से बात करते हुए प्रीतम सिंह बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे।

प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में पिछले साढ़े चार साल में राज्य हित में कोई काम नहीं किया है। प्रदेश की जनता इस सरकार की नीतियों से त्रस्त हो गई। इस सरकार की जनविरोधी नीतियों को सड़क से लेकर सदन तक जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह रंजीत रावत, आर्येन्द्र शर्मा एवं विधायक आदेश चौहान ने अपने सैकड़ो कार्यकार्ताओ के साथ नगर में रैली निकाल 2022 का चुनावी शंखनाद किया।

मौके पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एम पी सिंह रवि डोगरा, सुखदेव सिंह, जाकिर हुसैन, गजेन्द्र चौहान, इख्तियार बब्लु, नईम प्रधान, हिमांशु, आफताब आलम, शुभ चन्द्र, मजनु राहुल गहलौत, आदि मौजूद रहे।


