ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

रक्षाबन्धन पर्व पर पूर्व विधायक एवं पुलिसकर्मियो को बांधी राखी

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
रक्षाबन्धन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रक्षाबन्धन से एक दिन पूर्व भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉ सिंघल के आवास पर नगर व ग्रामीण मण्डल महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल व उनकी पत्नी शोभा सिंघल तथा नगर मण्डल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई को राखी बांधकर मिठाई खिलाई एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी तथा वहनो ने अपनी रक्षा का वचन लिया।

वही महिला मोर्चा की ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सोनिका चौहान के नेतृत्व में महिलाओ ने कोतवाली प्रांगण में एसएसआई मदन विष्ट धर्मपुर चौकी इंचार्ज जीडी भटट एवं पुलिस कार्मियो को राखी बांधी। इस अवसर पर एसआई जीडी भटट ने कहा कि पुलिस कर्मियो को डयूटी के चलते पुलिस कर्मियो का त्यौहार मनाने के लिए अपने घरो पर कम रहना होता है उन्होने कहा कि आज राखी के पर्व पर बहनो द्वारा राखी बाधने पर उन्हे गर्व महसूस हुआ और उन्होने सभी बहनो की रक्षा करने का बचन दिया।

वही आशा कार्यकत्रियो ने भी कोतवाली पहुॅच एसएसआई मदन विष्ट एवं पुलिस कर्मियो को राखी बांधी। इस अवसर पर उमा विश्नोई, सोनिका चौहान, सरिता चौधरी, रेखा गुप्ता, संगीता चौहान, ममता शर्मा, मोहिनी शर्मा, पवन कुमारी, बबीता वर्मा, गीता चौहान, काजल, सलमा बी, दीपा रानी, तारा देवी, सुषमा, नैना, रामवती, सन्तोष कुमारी, शिवकन्या गुप्ता, मंजू, आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!