ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

वालीबॉल चैपियनशिप में जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
तीर्थंकर यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय इंटर स्कूल वालीबॉल चैपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें यूपी और उत्तराखंड की 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। चौंपियनशिप में जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने प्रतिभाग किया जेनेसिस ने अपने लीग मैच में आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराया इसके पश्चात प्री क्वार्टर मैच में जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल ने राजेंद्र अकैडमी मुरादाबाद को 2-1 से हराया इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच में जेनेसिस ने आर एस डी अकैडमी को सीधे दो सेटों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया प्रथम सेमीफाइनल मैच जेनेसिस एवं ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल पीरुमदारा के मध्य खेला गया जिसमें जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल ने ग्रेट मिशन को 2-0 से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल मैच पायनियर एकेडमी एवं जे पी पब्लिक स्कूल चांदपुर के मध्य खेला गया जिसमें जे पी पब्लिक स्कूल ने पायनियर अकैडमी को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तृतीय स्थान का मैच पायनियर एकेडमी एवं ग्रेट मिशन के मध्य खेला गया जिसमें पायनियर एकेडमी ने ग्रेट मिशन को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल एवं जे पी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें जे पी पब्लिक स्कूल ने कड़ी मेहनत से 2-1 से यह विजय प्राप्त की जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा प्रथम स्थान जे पी पब्लिक स्कूल चांदपुर, द्वितीय स्थान जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल जसपुर. तृतीय स्थान पायनियर अकैडमी जसपुर ने प्राप्त किया इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सोहन सिंह सहोता एवं एमडी सनप्रीत सिंह सहोता एवं प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह सिद्धू ने बच्चों एवं टीम के कोच अमित घिल्डियाल को शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!