ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

वृक्षारोपण कर मनायी मरहूम हकीम रफीक अहमद की 16वी वरसी

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
समाजिक कार्यकर्ता मरहूम हकीम रफीक अहमद की 16वी वरसी पर हकीम रफीक मैमोरियल एजुकेशनल एण्ड वैलफैयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने इर्दगाह परिसर में फल एवं छायादार वृक्ष लगायें इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य शकील अनवर ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा मानव जाति के भविष्य की सुरक्षा है वर्तमान में कोरोना जैसी महामारी दूषित पर्यावरण का ही परिणाम है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की आवश्यकता है। पेड़-पौधे ही जीवन का आधार है। वातावरण में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए आम जन मानस को वृद्ध स्तर पर वृक्षारोपण करना चाहिए। यदि अभी भी हम वृक्षारोपरण के लिए गम्भीर नहीं हुए तो भविष्य में घातक परिणाम होगें। उन्होंने कहा की आज सामाजिक कार्यकर्ता हकीम रफीक अहमद जी की बरसी है और हर वर्ष उनकी याद में वृक्षारोपरण किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेंगा। मरहूम हकीम रफीक अहमद सदैव पर्यावरण की सुरक्षा के चिन्ति रहतें थें उन्होंने बडी संख्या में सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर वृक्षारोपण को बढ़वा दिया। वे सदैव समाजसेवा के लिए समर्पित रहे। उन्होंने सैकड़ों परिवार टुटने से बचाए और आपसी समझौते करवा कर कई परिवारों को टुटने से बचाया उन्होंने कई धार्मिक शिक्षा संस्थानों की स्थापना की। दर्जन भर समाजिक संगठनों से जुड़कर समाजसेवा के कार्य किये। आज उनके इसी मिशन को जारी रखने का संकल्प लेते हुए वृक्ष लगाए गए है। इस अवसर पर शकील अनवर, मौहम्मद फईम सिद्दीकी, मौहम्मद असलम अंसारी, हकीम शरीफ अहमद, मौहम्मद रियाज राजा, मौहम्मद रमीज, मौहम्मद उसमान, अनीस अहमद, आबिद हुसैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!