हरिओम सिंह अध्यक्ष, विमल अग्रवाल महामंत्री, अर्पित रस्तोगी वने कोषाघ्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष नासिर अली वने जिला मंत्री
जसपुर। फन टीवी न्यूज़ (समीर परवेज़)
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, जसपुर के चुनाव में 7 प्रत्याशियो के नामांकन के बाद आज नामांकन वापसी के दिन 4 प्रत्याशियो ने अपना नाम वापस ले लिया। चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने हरिओम सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष, विमल अग्रवाल को निर्विरोध महामंत्री अर्पित रस्तोगी को निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया तथा पूर्व उपाध्यक्ष नासिर अली को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया। धर्मशाला मंदिर प्रांगण में व्यापार मंडल की एक जनसभा में पहुॅचे पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल कुमाउ प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग जिला महामंत्री जतिन नरूला प्रदेश सचिव निकेश अग्रवाल का व्यापारियो ने स्वागत किया

वही चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने बताया कि व्यापार मंडल, जसपुर के चुनाव में 7 प्रत्याशियो के नामांकन के बाद आज नामांकन वापसी के दिन 4 प्रत्याशियो ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद हरिओम सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष, विमल अग्रवाल को निर्विरोध महामंत्री अर्पित रस्तोगी को निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। तथा पूर्व उपाध्यक्ष नासिर अली को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल कुमाउ प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग जिला महामंत्री जतिन नरूला प्रदेश सचिव निकेश अग्रवाल ने फूलमाला पहनाकर प्रमाण पत्र सौपे कर और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। वही कुमाउ प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने बताया कि नव नियुक्त अध्यक्ष अपनी 21 लोगो की कार्यकारिणी वनायेगें जिसके बाद एक माह के भीतर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद तीनो पदाधिकारियो ने नगर के मुख्य मार्गाे में जुलुस निकाल कर जनता का आभर प्रकट किया। मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र अरोरा, सतीश अरोरा, तरूण बंसल, तरूण गहलौत, मोहम्मद यामीन, महफूज अली, समीर परवेज, राकेश अरोरा, अंकुर बंसल, अवलोक गोयल, मनीष गर्ग, महेंद्र अरोरा, अवलोक जैन आदि मौजूद रहे।

