ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में वृहद चिकित्सा शिविर 2950 लोगों का हुआ पंजीकरण

1500 लोगों की ख़ून की निःशुल्क जाँच की गयी, 120 लोगों के फ्री एक्सरे एवं बलगम की जाँच हुई

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में एक वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक आदेश चौहान एवं एसडीएम चतर सिंह चौहान ने किया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में क़रीब 2950 लोगों का पंजीकरण हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि कैम्प में 30 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बने। 1500 लोगों की मुख्य रूप से ख़ून की निःशुल्क जाँच की गयी। क़रीब 120 लोगों के फ्री एक्सरे एवं बलगम की जाँच हुई। 80 निश्चय मित्र बनाये गये। शिविर मे डॉ. डी पी सिंह, डॉ. डी एम गहलोत, डॉ. आशु सिंघल, डॉ. प्रियांक, डॉ. गीतांजलि, डॉ. ईश डल्ला, डॉ. नेहा, डॉ जीतू गहलोत, डॉ मेहताब, डॉ प्रभात, डॉ. गुलनवाज, डॉ राजीव, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अतुल, डॉ. अरविंद ने मरीज़ों का इलाज किया। शिविर में बलराम सिंह, ब्रिजेन्द्र गहलोत, गजेन्द्र सिंह, शैलेंद्र गहलोत, सर्वेश सिंह, मनोज गहलोत, सुशील, नेहा, राहुल, साजिद, भट्ट जी, पांडे जी, जमील, अनीता, संदीप, राकेश, जसवन्त, रूपा, शेर सिंह, आशा, सुखदीप, वंदना, संजय, उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!