जसपुर। फन टीवी न्यूज़
बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति ने ग्राम हजीरों में किसानों की परेशानी को दूर करने को एक और खाद गोदाम खोला है। किसानों ने इस कार्य की प्रशंसा की है। ग्राम हजीरो में समिति अध्यक्ष देवेंद्र चैहान, उपाध्यक्ष लखवीर सिंह की मौजूद्गी में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने गोदाम का फीटा काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सिंघल ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए नित नये कदम उठा रही है। खाद्व गोदाम भी इसी का एक हिस्सा है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गया कृषि बिल किसानों के पक्ष में हैे। समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने समिति के कार्यो के बारे में बताया। कहा कि समिति किसानों के लिए बेहतर काम कर रही है। उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील की। यहॉ नगराध्यक्ष सुधीर विश्नोई, मुख्त्यार सिंह, वीरेंद्र चैहान, ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन,हरजेंद्र सिंह, सौदागर सिंह,सरवन सिंह,रंजीत सिंह,मंगल सिंह, जगवीर सिंह, गुरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

