जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक आगामी 9 अक्टूबर, शुक्रवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश की करीब 340 व्यापार मंडल इकाइयों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। बैठक में व्यापारियों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी बीच जसपुर व्यापार मंडल इकाई के लिए गौरव की बात सामने आई है। उत्तराखंड प्रदेश की व्यापार मंडल इकाइयों में से जसपुर व्यापार मंडल इकाई को सर्वश्रेष्ठ इकाई चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ इकाई चुने जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जसपुर व्यापार मंडल इकाई को अपने हाथों से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा जसपुर पहुंचे और व्यापार मंडल पदाधिकारियों को प्रदेश स्तरीय सम्मान की जानकारी दी। इस उपलब्धि पर जसपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, प्रदेश सचिव निकेश चंद्र अग्रवाल तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक चंद अरोड़ा का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, महामंत्री विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी, सतीश अरोड़ा, महेंद्र अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, नासिर अली, अंकुर बंसल, अबरार अली, जसविंदर सिंह, गौरव अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जसपुर से अधिक से अधिक व्यापारी हल्द्वानी में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इसके लिए सभी व्यापारियों से 7 अक्टूबर तक व्यापार मंडल के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर अपना नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया गया है। व्यापारियों के लिए तय किया गया है कि सभी व्यापारी दुल्हन पैलेस पर एकत्रित होकर सुबह ठीक 10 बजे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।






