ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

डॉ. यूनुस चौधरी को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया

राज्यमंत्री का दर्जा, जसपुर क्षेत्र में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
ग्राम बैलजूड़ी, विधानसभा क्षेत्र जसपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 23 सितंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत उन्हें उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद जसपुर क्षेत्र में समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
उत्तराखंड शासन द्वारा जारी शासनादेश में डॉ. यूनुस चौधरी पुत्र स्व. मो. यूसुफ चौधरी, निवासी ग्राम बैलजूड़ी, पोस्ट कुण्डा, जसपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। शासनादेश में उन्हें 25 अप्रैल 2025 को जारी शासनादेश के अनुसार निर्धारित सुविधाएं प्रदान किए जाने का उल्लेख किया गया है। नियुक्ति के साथ ही उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि पार्टी और सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के युवाओं एवं महिलाओं को हुनर, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। डॉ. यूनुस चौधरी की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही जसपुर क्षेत्र में समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज को भी मिलेगा। राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद डॉ. यूनुस चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक जसपुर डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, राज्य मंत्री विनय रोहेला तथा उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ सहित सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content is protected !!