ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर से सरदार सूबा सिंह होंगे आप के प्रत्याशी, कार्यकर्ता सम्मेलन में आप ने किया संगठन विस्तार

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
जसपुर विधानसभा में आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा सिसौदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की रीति-नीति, दिल्ली एवं पंजाब मॉडल तथा उत्तराखंड के लिए पार्टी के विजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश नेतृत्व ने बड़ी घोषणा करते हुए जसपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सरदार सूबा सिंह के नाम को क्लियर किया। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया। संगठन विस्तार के तहत जसपुर विधानसभा में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां भी की गईं। अवतार सिंह सोहल को विधानसभा अध्यक्ष, अबरार हुसैन को विधानसभा उपाध्यक्ष, डॉ. मोहम्मद दिलशाद को विधानसभा सचिव तथा मोहम्मद आज़म को विधानसभा संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मान सिंह को एससी/एसटी मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष, पृथ्वीपाल सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष तथा श्रीमती अनीफा अंसारी को महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी चर्चा की गई।

error: Content is protected !!