ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

बीएसईबी इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ “सपनों का भारत” कार्यक्रम

स्कूली बच्चों ने ड्राइंग, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
जसपुर में के बीएसईबी इंटर कॉलेज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सपनों का भारत” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए ड्राइंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देश के प्रति जागरूकता, रचनात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचारों और कल्पनाओं के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर प्रस्तुत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पाल उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल चौहान, डॉ. यूनुस चौधरी, प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्रा, राजीव कौशिक, अशोक कुमार खन्ना, महेश प्रजापति, विशाल कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!