ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित हेम भट्ट व पंडित संजय पाठक के जसपुर पहुंचने पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के नगर इकाई के कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। वही प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि 26 सितंबर 2021 हरिद्वार में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वधान में एक महासम्मेलन की तैयारियां की जा रही है जिसमें 1000 से 2000 ब्राह्मण परिवारों के पहुंचने की संभावना है

जिसका उद्देश्य समस्त ब्राह्मण परिवारों को एकजुट करना है उन्होने कहा कि जो आरक्षण के नाम पर ब्राह्मण परिवारों के साथ सरकार द्वारा उत्पीड़न हो रहा है उसे अब ब्राह्मण नहीं सहेगा वही उन्होने भगवान परशुराम की जयंती पर 1 दिन का अवकाश की मांग को पूरी पुरजोर तरीके महासम्मेलन में रखने की मांग की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पंडित आशीष, तहसील संयोजक पंडित सत्य प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित प्रफुल्ल कौशिक, महासचिव पंडित संजय कुमार शर्मा, सचिव पंडित यशपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!