ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

भरतपुर मेघावाला मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का किया स्वागत

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भरतपुर मेघावाला मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत समारोह साधना बैंकेट हाल कुंडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोज पाल, गुरबख्श सिंह, राजकुमार गुम्बर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी को बधाई दी। वही नवनियुक्त पदाधिकारियो ने 2022 में भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया तथा आगामी 7 अगस्त को होने वाली मंडल कार्यसमिति की रूप रेखा तैयार की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोज पाल, मंडल प्रभारी गुरबख्श सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष राज कुमार, महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी, रवि साहनी, महिपाल सिंह गुप्ता, अक्षय शर्मा, चेतन चौधरी, रवि कश्यप, हरि सिंह प्रजापति, रामलाल सिंह, लखविंदर सिंह, कंचन गोस्वामी, श्रीमती अर्चना देवी, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!