ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत जसपुर में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
आरक्षण, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जसपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के तहत देशभर में एसडीएम एवं डीएम कार्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही गई है। इस अभियान को पार्टी की ओर से “संपूर्ण भागीदारी महाआंदोलनकृआरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ” नाम दिया गया है। जसपुर में कार्यकर्ता नईम प्रधान के नेतृत्व में जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम राहुल शाह को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रखीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी की ओर से 24 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम का भी आह्वान किया गया था। इस दौरान शाकिब चौधरी, आफताब सैफी, जाकिर मोज्जन, तोहिद, राहिब, नदीम, फईम, निजाम और रिजवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!