जसपुर। समीर परवेज़ फन टीवी न्यूज़
कासमपुर मोड़ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को हुआ था। इस अवसर पर कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड़क सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और खुशी का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। केक काटने के बाद मिष्ठान वितरण किया गया और सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।



