ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में फार्मासिस्ट डे पर श्री साईं फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
श्री साईं फार्मेसी कॉलेज के बी.फार्म एवं डी.फार्मा के छात्र-छात्राओं ने फार्मासिस्ट डे के अवसर पर गांधी पार्क से सुभाष चौक तक जागरूकता रैली निकाली। ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई रैली में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष फार्मासिस्ट डे की थीम ‘बेहतर भविष्य के लिए फार्मासिस्ट को सशक्त बनाना’ रही। रैली के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने लोगों को दवाइयों के जिम्मेदारीपूर्वक एवं उचित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाए और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। सुभाष चौक पर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और दवाइयों के सुरक्षित एवं उचित उपयोग के प्रति समाज को जागरूक करना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डायरेक्टर अवनीश चौहान, मोहम्मद सलमान, सघिल सल्तनत, हर्ष कुमार, मोहम्मद फरमान, शिवानी, कविता, रविंदर पाल, शानवाज, फोजिया, इरम, परवेंद्र कुमार, नीमा बिष्ट, शिवम कुमार, नवप्रीत सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!