ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में भाजपाईयो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
जसपुर में भाजपाईयो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पाल एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चरणों में नमन करते हुए राष्ट्रहित और समाजसेवा के उनके विचारों को याद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, समाजसेवा, अंत्योदय तथा संगठन के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा है। उनके विचार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल चौहान, महेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष राजकुमार, विशाल, रवि मणि, भूदेव, पदम, अमित बग्गा, राहुल, श्रीमती अनु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!