जसपुर। फन टीवी न्यूज़
अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) डॉ. यूनुस चौधरी के प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र जसपुर विधानसभा में आने पर भाजपा पदाधिकारियों/मंडल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।उनके साथ उत्तराखंड हुनर परिषद के अध्यक्ष/मंत्री मुफ्ती शमून कासमी का भी क्षेत्र की जनता भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता और मंडल पदाधिकारी अल्पसंख्यक मोर्चा सुबह से ही सम्मान समारोह की तैयारी में लगा हुआ था।भारी बारिश के चलते उनके कार्यक्रम लगभग 02 घंटे लेट हो गयाभारी बारिश के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। नादेही चीनी मिल गेस्ट हाउस में लगभग 6रू00 बजे पहुंचे उनके काफिले का कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया अपने संबोधन में डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार अल्पसंख्यकों के लिए बेहतर कार्य कर रही है जिसका सीधा-सीधा प्रमाण अल्पसंख्यकों का बीजेपी की ओर बढ़ता जनाधार है उन्होंने बताया कि इस बार विधानसभा- 62 में बीजेपी के कैंडिडेट को सफल बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य है इस कार्य में पुरी निष्ठा के साथ लगे रहेंगे। हुनर परिषद अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने अल्पसंख्यक समाज के सभी लोगों से अपील की की ज्यादा से ज्यादा बीजेपी की ओर आए और उनकी नीतियों को समझे और अबकी बार लगभग एक दशक से विकास से दूर जसपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को ही सफ़ल बनाएं। जिससे विधानसभा में सभी पिछड़े विकास कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद मंत्रीगण अल्पसंख्यक मोर्चे के मंडल अध्यक्ष शरीफ खान के घर भी पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। कार्यक्रम में दुर्गेश यादव,राकेश जीना, आसिफ चौधरी, शाहरुख चौधरी, फैजुल रहमान चौधरी,साफिन चौधरी, रिसालत,राजेश जीना, मुस्लिम अली, इक़रार, ताहिर चौधरी,मुजफ्फर चौधरी ,अकबर अली और नाजिर सहित कई लोग मौजूद रहे।





