जसपुर। फन टीवी न्यूज़
नगर पालिका परिषद जसपुर के चेयरमैन मौहम्मद नौशाद सम्राट के पिता नगर के समाजसेवी एवं प्रमुख लकड़ी व्यापारी रफीक सम्राट का बीती रात निधन हो गया था उनके निधन के बाद नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनके निधन की सूचना वायरल हुई बैसे ही उन्हे देखने वालो का हजूम उमड़ पड़ वही उनके निधन पर नगर व क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। नगर पालिका चेयरमेन नौशाद सम्राट ने बताया कि गुरूवार दोपहर जौहर की नमाज के बाद उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दखाक किया गया। वहीं उनके निधन पर नगरपालिका कार्यालय में अवकाश रहा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, खड़क सिंह चौहान, डॉ. युनुस चौधरी, ईओ उदयवीर सिंह, बार अध्यक्ष सुन्दर पाल सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, हाजी जाहिद, राशिद हुसैन, आबिद नूरी, जाकिर नूरी, मौ. नाजिम मेम्बर, अनीस रूबी, नगर पालिका समस्त स्टाफ आदि शामिल रहे।





