ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

सड़क हादसे में जसपुर कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर के 22 वर्षीय पुत्र का निधन

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर प्रकाश राम लोहिया के 22 वर्षीय पुत्र अभय लोहिया का सड़क हादसे में निधन हो गया। अभय राजकीय पॉलीटेक्निक, काशीपुर में अध्ययनरत थे। हादसे में युवा अभय के निधन की खबर से परिजनों, पुलिस विभाग सहित जसपुर और काशीपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अभय लोहिया के असामयिक निधन पर फन टीवी न्यूज़ परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। अभय के निधन पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, खड़क सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, जसपुर कोतवाल राजेश पांडे, एसएसआई भोपाल राम पौरी, एस आई रूचिका, पत्रकार शहजाद सिद्दीकी, अशोक सिद्धु, समीर परवेज, सुमित चौधरी, रईस, नीरज, शरीफ चौधरी, पराग अग्रवाल, नदीम अहमद, वसीम अहमद, डॉ. हसीब, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय सागर, सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत अभय लोहिया की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

error: Content is protected !!