ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

सेवा, संकल्प एवं सुशासन अभियान के तहत महुआडाबरा इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताएं आयोजित

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
देश के उज्ज्वल भविष्य और सुशासन के प्रति जागरूक नागरिक तैयार करने के उद्देश्य से संचालित सेवा, संकल्प एवं सुशासन अभियान के अंतर्गत पी.एम. श्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा में सोमवार को विद्यालय स्तरीय निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों, शब्दों और रंगों के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं सुशासन की अवधारणा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जसपुर नगर उपाध्यक्ष दीपक राणा, मुख्य अतिथि मंडल महामंत्री शुभम चौहान, पीटीए अध्यक्ष अशोक कुमार, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश सिंह सैनी एवं प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने कहा कि शासन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों का समयबद्ध रूप से निर्वहन किया जा रहा है और आगामी कार्यक्रमों को भी पूर्ण दायित्व के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। पीटीए अध्यक्ष अशोक कुमार एवं एसएमसी अध्यक्ष सुरेश सैनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम
निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कंचन सैनी, इशिका एवं निशान त्यागी तथा जूनियर वर्ग में गुंजन सैनी, जोया नूर एवं जैबा चौधरी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेया गौतम, खुशी एवं रोशनी तथा निदा हयात, गुंजन सैनी एवं आंचल रानी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में राघव कुमार एवं कंचन सैनी प्रथम रहे।
कार्यक्रम का संचालन चेतन चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल, राजेश चौधरी, अजय कुमार, डॉ. तजम्मुल हसन, उपेंद्र सिंह, अरुण कुमार वर्मा, नाजिम कमर, मोनिका, नूतन रानी चौहान, शाकिर हुसैन, जयवीर सिंह, नफीस अहमद, धनवीर चन्द, राम सजीवन, रजनी शर्मा, लखपत सिंह, विशाखा, हरीश शर्मा, राजीव कुमार, सोमपाल, मनोज कुमार, अरुण कुमार, नसीम जहां सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!