जसपुर। फन टीवी न्यूज़
अफजलगढ़ रोड स्थित स्वागत मंडप में भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने अतिथियो का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यसमिति का शुभारम्भ प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, मंडल प्रभारी गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल, मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडल प्रभारी ने सभी पदाधिकारियो की उपस्थित का वृत लिया एवं मुख्य वक्ता राजेश कुमार ने सभी मंडल पदाधिकारियो से भाजपा सरकार की नितियो एवं योजनाओ की जानकारी ली।

भाजपा नेता पूर्व विधायक डा शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने उत्तराखंड सरकार की योजनाओ पर विस्तृत वर्णन किया। इस अवसर पर प्रदेश जिला एवं मंडल पदाधिकारी सभी मोर्चा पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री डॉ सुदेश कुमार ने किया। मौके पर मनोज पाल, खड़क सिंह चौहान, विनोद प्रजापति, तरूण गहलौत, अभिषेक चौहान, हरप्रीत हैप्पी, शाहिद सेनापति, कुलदीप बंसल, बलराम तोमर, शीतल जोशी, अंकुर सक्सैना, उमा विश्नोई, बीना नागर, आदि मौजूद थें।



