ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

पूर्व विधायक ने बस अडडा निर्माण की भूमि को लेकर भ्रमित करने का लगाया आरोप

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर में परिवहन निगम के प्रस्तावित बस अडडे के निर्माण को लेकर पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने राजस्व विभाग के अधिकारियो पर निगम के अधिकारियो को गुमराह करने का आरोप लगाया। अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में डॉ. सिंघल ने बताया कि 2014 में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अफजलगढ़ रोड पर खसरा न. 101 व 102 भूमि को रोडवेज बस अडडे के लिए आदेश कर शिलान्यास किया था। तब उक्त भूमि में काबिज लोगो ने भूमि के अधिग्रहण के खिलाफ नैनीताल हाई कोर्ट से स्टे ले लिया था। उन्होने बताया कि 22 जुलाई को राजस्व विभाग के अधिकारियो ने खसरा न. 100 व 96 का हस्तांतरण परिवहन निगम के अधिकारियो को कर दिया और कब्जा खसरा न. 101 व 102 पर करा दिया जबकि इस संख्या की भूमि पर हाई कोर्ट का स्टे है पूर्व विधायक डॉ सिंघल ने राजस्व अधिकारियो पर परिवहन निगम के अधिकारियो को गुमराह करने तथा जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उधर नायब तहसीलदार बीसी आर्य ने बताया कि शासन से भूमि के जो खसरा न. हस्तांतरित हुए है उन्ही पर निगम को कब्जा दिया गया है। उन्होने उक्त मामले में पुनः जॉच की बात कही। मौके पर सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश कुमार, विनोद प्रजापति, तरूण गहलोत, सरवन सिद्धु, अनिल नागर, अंकुर सक्सैना आदि मोजूद थे।

error: Content is protected !!