ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

किसानों का हित पहले देखते थे चोधरी चरण सिंह


-जसपुर में जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम चोधरी चरण सिंह, हवन पूजन कर बुर्जुगों को सम्मानित किया

जसपुर। फन टीवी न्यूज
पूर्व प्रधानमंत्री चोधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हे याद कर उनके आर्दशों पर चलने का आहवान किया गया।साथ ही बुर्जुगों को सम्मानित भी किया गया। महुवाडाबरा स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चोधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन पूजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चोधरी चरण सिंह का 23 दिसंबर 1902 को जन्म हुआ। 29 मई 1987 को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। 28 जुलाई 1979 को पीएम पद की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि चैधरी चरण सिंह ने पीएम रहते किसानों के हित में कई उल्लेखनीय काम किए। कहा कि वह सत्ता में रहे या विपक्ष में हमेशा किसानों का हित पहले सोचते थे। वक्ताओं ने बिरादरी के लोगों से चरण सिंह के आर्दशों को अपनाने की अपील की। साथ ही सामाजिक कुराीतियों से बचने को कहा। इस दौरान कुछ बुर्जुगों को सम्मानित भी किया गया। यहॉ खिलेंद्र चैधरी, चैधरी बलवीर सिंह,होशियार सिंह, सुमित चैधरी, ब्रजवीर सिंह,चैधरी किशन सिंह,धर्मपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, चन्द्रपाल, रणवीर सिंह,महेंद्र सिंह, ओमपाल, राजेंद्र सिंह, उज्जवल, हरज्ञान,गजेंद्र,कमल सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!