ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर रामलीला मंचन का डॉ. सिंघल, उषा रानी, सौरभ गर्ग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारम्भ

जसपुर। फन टीवी न्यूज
जसपुर के मोहल्ला जटवारा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला रामलीला मैदान में शनिवार को पंडित उमा दत्त रंगमंच श्रीरामलीला कमेटी के अंर्तगत श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, उषा रानी कंबोज और कमेटी अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पंडित प्रेम पंत द्वारा गणेश पूजन आरती के बाद वृंदावन के डॉ. स्वामी देवकीनंदन महाराज एवं कलाकारों ने खाटू श्याम बाबा के चरित्र का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने महाभारत के वीर योद्धा बर्बरीक की वीरता, भगवान श्रीकृष्ण के साथ संवाद और उनके ऐतिहासिक शीशदान के प्रसंग को जीवंत कर दिया । वही मंचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, त्याग, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कैलाश मित्तल, विपलेश गुप्ता, गजराज सिंह, त्रिलोक अरोरा, निकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंघल, अर्पित रस्तोगी, अंकुर सक्सैना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!