ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

चीन के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांग्रेसियो ने की भारत सरकार से चीन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

जसपुर- फन टीवी न्यूज़
चीन की आर्मी के द्वारा भारतीय सैनिको को मारने के खिलाफ स्थानीय कांग्रेसियो ने विधायक आदेश सिंह चोहान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर चीन का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र कांग्रेसियो ने ठाकुरद्वारा बस स्टैंड से लेकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सुभाष चैक तक चीन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। वही विधायक आदेश चैहान ने कांग्रेसियो के साथ चीन आर्मी का पुतला फूंका तथा चाईनीज प्रोडक्ट लाईटे, झालर एवं मोबाईल फोन को आग के हवाले किया विधायक ने सभी कांग्रेसियो को चीन का सामान ना खरीदने और नाही इस्तेमाल करने की शपथ भी दिलवायी वही विधायक ने भारत सरकार से चीन के विरूध सख्त कार्यवाही करने की मांग की प्रदर्शन करने वालो में गजेन्द्र चोहान, इख्तियार बब्लु, हिमांशु, नईम अहमद, आफताब अंसारी, हाजी हमीद, रवि डोगरा, मुकेश पधान, डा. शुभ, मौ आरिफ, दर्पन अरोरा, जमील अहमद आदि मौजूद थें।

error: Content is protected !!