ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार शौकत राही को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जसपुर। दैनिक जागरण से जुड़े जसपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार शौकत राही के निधन पर पत्रकारों द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान सभी उपस्थित पत्रकारों ने मरहूम को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनकी मगफिरत की दुआ की और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा में वक्ताओं ने शौकत राही के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी अपनी मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया। पत्रकारों ने उनकी यारी-दोस्ती, जिंदादिली और बेबाक लेखनी की सराहना करते हुए उन्हें “कलम का सच्चा सिपाही” बताया। इस अवसर पर पत्रकार अशोक सिद्धू, शहजाद सिद्दीकी, विभुधेश शर्मा, सुलतान भारती, दिनेश कौशिक, जाकिर हुसैन, समीर परवेज, सुशील चौहान, प्रदीप श्रीवास्तव, हरिओम सिंह, सुमित चौधरी, शरीफ खान, वसीम अहमद, असद, अजय सागर, नीरज कुमार, रईस अहमद, मुनेश चौहान, पराग अग्रवाल सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!