ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में फीस और बिल माफी को यूथ कांग्रेस ने दिया धरना

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर तीन महीने की स्कूल की फीस माफ करने की मांग की। बुधवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से अप्रैल मई-जून महीनों की छात्र छात्राओं की फीस माफ की जाये। साथ ही तीन महीनों के बिजली, पानी के बिलों को माफ करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। यहॉ आफताब अंसारी, नईम प्रधान, साकिब चोधरी, नूर हसन, हिमांशू नंबरदार आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!