ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में वाल्मीकि समाज ने निकाला केंडिल मार्च

जसपुर। हाथरस में युवती की रेप के बाद हत्या करने से नाराज नागरिकों ने नगर में केंडल मार्च निकाला। तथा हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की।
बुधवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने मोहल्ले में एकत्र होकर हाथों में केंडल लेकर नगर के विभिन्न मोहल्लों से मार्च निकाला। पृथ्वीराज चौक पर युवती की याद में मोमबत्ती जलाई गई और दिवंगतआत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की लोगों ने सरकार से युवती के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। मार्च में अरविंद कुमार, महेंद्र राही, अमित कुमार,कैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, शेखर, संजय, गौरव समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

error: Content is protected !!