ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जान जोखिम में डालकर बचाई युवक की जान, शराफत सिद्दीकी का किया गया सम्मान

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए शराफत सिद्दीकी ने दो भाइयों के बीच हुए खूनी विवाद में एक युवक की जान बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल दी। बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शराफत सिद्दीकी ने हमला रोकने के लिए आगे बढ़कर हथियार के सामने अपना हाथ लगा दिया, जिससे उनका हाथ गंभीर रूप से कट गया। शराफत सिद्दीकी की बहादुरी और इंसानियत के जज्बे को देखते हुए लकड़ी मंडी के शाहरूख अली ने साथियों के साथ मिलकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर हौसला अफजाई की गई तथा उनके साहस की सराहना करते हुए जल्द स्वस्थ होने की दुआ की गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!