ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान, भाजपा नेताओं ने जताया आभार

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत सहित डॉ. महताब, डॉ. विनय, डॉ. अर्पित, डॉ. संयम, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अविरल एवं डॉ. राजीव को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. सुदेश राजकुमार चौहान, अशोक खन्ना, रवि मनी, विशाल एवं अनिता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दिन-रात लोगों के जीवन की रक्षा करते हैं। समाज में उनका योगदान अतुलनीय है और डॉक्टर्स डे उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की गई।

error: Content is protected !!