ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
उत्तराखंड

युवा कांग्रेस ने बैलगाड़ी यात्रा निकाल सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

रूद्रपुर।
उधम सिंह नगर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने बैलगाड़ी यात्रा निकाल मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व जिला अध्यक्ष नईम अहमद के नेतृत्व नगर के गल्ला मंडी से होते हुए डीडी चौक तक नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। वही प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है युवाओ में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है किसान कृषि के काले कानून के खिलाफ धरने पर बैठा है उन्होने कहा कि अब जनता आने बाले 2022 के चुनाव में प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है।

वही जिला अध्यक्ष नईम अहमद ने कहा कि भाजपा का डबल इंजन विकास के नाम पर प्रदेश और देश में सुपर फलाप रहा है भाजपा के नेता दिशाहीन हो गये है कोई भी महंगाई, बेरोजगारी, तेल की बढ़ती दरो से जनता को राहत पहुचाते हुए नही दिख रहा। उन्होने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी, तेल की बढ़ती कीमत से निजात दिलाने का काम करेगी। मौके पर सुमित्तर भुल्लर, नईम अहमद, प्रकाश अधिकारी, सौरभ बेहड़, सोफिया नाज़ शाहनाबाज प्रधान आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!