ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रत्याशी सुधीर कुमार बिश्नोई ने जुलूस निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

जसपुर | फन टीवी न्यूज़
जसपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रत्याशी सुधीर कुमार बिश्नोई ने जुलूस निकाला । जुलूस का शुभारंभ उनके मेन बाजार स्थित कार्यालय से शुरू हुआ और वार्ड नंबर 11 मुख्य मार्गो में भ्रमण करते हुए पुनः उनके कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गया । जुलूस के दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में चुनावी नारे लगाए । और उनके चुनाव चिन्ह बस के निशान पर मोहर लगाकर सफल बनाने की अपील करी जुलूस में समर्थकों ने काफी संख्या में भाग लिया। प्रत्याशी सुधीर कुमार बिश्नोई ने जुलूस में भाग लेने वाले समर्थकों का आभार व्यक्त किया । मोके पर तरुण गहलोत,आशीष विश्नोई, तुषार विश्नोई, विवेक वर्मा, अंशुल, उज्जवल, अभिनव, अमित विश्नोई, बिट्टू, नमन, विकास, पवन शर्मा, सचिन विश्नोई, आदि मौजूद रहे

error: Content is protected !!