ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

सनातन धर्म के मूल्यों को अपनाकर ही समाज का कल्याण संभव : खड़क सिंह चौहान

जसपुर। कासमपुर रोड स्थित एक रिर्जोट में मानव सेवा आश्रम द्वारा आयोजित लोक परलोक सुधार आध्यात्मिक सत्संगष् के भव्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म के शाश्वत मूल्यों, महान परंपराओं एवं उनके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में खड़क सिंह चौहान ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल एक धर्म नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करने वाली जीवन पद्धति है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपनी जड़ों, संस्कारों और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। यदि हम अपने धर्म और परंपराओं के मूल सिद्धांतों का पालन करें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक संवाद भी किया तथा समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का आह्वान किया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!