ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

हरप्रीत सिंह हैप्पी बने भरतपुर मेघावाला मंडल के महामंत्री

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भरतपुर मेघावाला मंडल के अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर ने जिला अध्यक्ष शिव अरोरा की संतुति पर कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में राजकुमार गुम्बर ने पतरामपुर निवासी हरप्रीत सिंह हैप्पी को भाजपा संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए उन्हे मंडल महामंत्री नियुक्त किया।

वही पूर्व में हरप्रीत सिंह हैप्पी ने भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पर रहते हुए भाजपा संगठन को मजबूत करने का काम किया। उनके भरतपुर मेघावाला मंडल का महामंत्री बनने पर संजय कुमार पूर्व प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, मनोज पाल, राजकुमार गुम्बर, विनीत चौहान, प्राशीष बिश्नोई, शिव अरोरा, गुंजन सुखीजा, गर्वित कुमार, गुरताज़ भुल्लर, गुरविंदर सिंह चंडोक, नानकमत्ता विधायक प्रेमसिंह राणा आदि ने उन्हे बधाई दी।

error: Content is protected !!