ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

हिंदू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
गोवंश के कटे सिर फेंकने के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हिंदू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर रोष जताया है। मंगलवार को सुभाष चैक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि 13 अगस्त को असामाजिक तत्वों ने पतरामपुर रोड पर दो गोवंश के सिर काटकर डाल दिए थे। पुलिस प्रशासन से इस मामले में तीस अगस्त तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थगयी थी। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। मुकेश चैहान, गुरनाम सिंह,चमन लाहौरी, सोहित जोशी,पारस कुमार, बृजेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह,बलदेव सिंह,सुंदर सिंह आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!