ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

किसान महापंचायत में डॉ युनुस चौधरी के साथ शिरकत करेगें किसान

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में आप के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष डॉ युनुस चौधरी के नेतृत्व में कई गाड़ियों के साथ शिरकत करेंगे। आप नेता डॉ युनुस चौधरी ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के अन्नदाता पर काले कानून लागू करके अन्याय किया है। डॉ युनुंस चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार को कृषि कानूनों को वापस करना होगा अन्यथा देश का किसान भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के इन काले कानूनों का आम आदमी पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के तहत कल मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में जसपुर क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील की है।

error: Content is protected !!