जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जेनेसिस स्कूल में हैंडलूम टू फैशन उद्योग पर विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से हथकरघा उद्योग, पारंपरिक वस्त्रों, बुनाई की प्रक्रिया तथा हथकरघा से आधुनिक फैशन उद्योग तक की यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने भारतीय हथकरघा कला के महत्व और आधुनिक फैशन उद्योग में उसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्कूल के रोनक, हरदीप, रितिका, रणदीप, पलकप्रीत, कुणाल, गीतांशी और तन्मय ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि गजेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय कला एवं पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा भारतीय हथकरघा और संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करना था। गतिविधि सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।




