ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मो.दिलशेर वने मिस्टर जसपुर


फैजान मिस्टर उधमसिंह नगर व इंद्र को मिला मास्टर उत्तराखंड का खिताब

जसपुर। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान इम्तियाज को मिस्टर उत्तराखंड और महेश को ऑवर ऑल चौंपियनशिप के खिताब से नवाजा गया। ब्लॉक रोड स्थित एक हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में मो.दिलशेर, इम्तियाज अहमद व मो.सादिक ने मिस्टर जसपुर के लिए क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मो.फैजान, सोनी सिंह व मो.दिलशेर ने मिस्टर उधम सिंह नगर के लिए क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मो.दिलशेर मिस्टर जसपुर वने। मिस्टर उत्तराखंड के लिए इम्तियाज, मो.सादिक, मो.उवेस, सोनी सिंह, इंद्रकुमार, अमीर आलम, राहुल सैनी महेश ने प्रथम, आरिफ, रतन कुमार, मुकुल देव, डॉ.नावेद, फैजान व नितिन ने द्वितीय एवं मो.अनस, समरेश मंडल, शफीक, पंकज कुमार, मो.दिलशेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मास्टर उत्तराखंड के लिए इंद्र कुमार ने प्रथम, राहुल सैनी ने द्वितीय, अमीर अहमद ने तृतीय, मो.दिलशेर ने चतुर्थ व मो.शफीक ने पांचवें स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं नकद इनाम देकर सम्मानित किया। आयोजक समीर खान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का स्वागत किया।

error: Content is protected !!