ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जन भर लोगों ने थामा पार्टी का दामन

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढाते हुए ग्राम भरतपुर में सतवंत सिंह भुल्लर एवं प्रकाश सिंह भुल्लर के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान ने दर्जन भर लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होने कहा कि उनका लक्ष्य आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। नव-शामिल सदस्यों ने कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा, वरुण चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!