ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में ट्रेक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत

ग्राम फजलपुर में हुआ हादसा, खेत में फंसे ट्रेक्टर को निकालने के दौरान पलटे ट्रेक्टर के नीचे दब गया गुरदीप,परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार।

जसपुर।
खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने गया किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम फजलपुर निवासी गुरदीप सिंह (30 वर्ष) के खेत में धान की पौध लग रही थी। बताते है कि खेत में काम के दौरान उनका ट्रैक्टर फंस गया। गुरदीप ने ट्रेक्टर निकालने को आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। वह ट्रैक्टर के पहियों के आगे लकड़ी के लट्ठे डालकर ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास कर रहे थे। अचानक ट्रैक्टर पलट गया। और गुरदीप सिंह उसके नीचे दब गए। आनन फानन में किसानों ने ट्रैक्टर को सीधा कर गुरदीप को नीचे से निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से गांव में शोक की लहर है। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि इत्तेफाकया घटना है। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

error: Content is protected !!