ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर की समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक डॉ. सिंघल

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
पूर्व विधायक डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर ग्राम हजीरों में फीका नदी पर पुल निर्माण सहित विधानसभा के आठ मार्गों के पुनर्निर्माण की मांग की वही उन्होने मुख्यमंत्री को जसपुर आने का निमंत्रण दिया। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्गों का निर्माण कराने तथा जसपुर आने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन, ग्राम प्रधान गुरचरण सिंह, सरदारा सिंह, लखवीर सिंह, दिलेर सिंह, जगवीर सिंह, गुरमेल सिंह मौजूद रहे।

error: Content is protected !!