ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जेनेसिस विद्यालय ने देहरादून में आयोजित इंटर स्कूल थियेटर प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
देहरादून के दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कर्टेन कॉल इंटर स्कूल थियेटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देहरादून के 10 नामी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें डीपीएस देहरादून, डीपीएस ऋषिकेश, दून कैम्ब्रिज स्कूल, अगापे मिशन स्कूल, श्री साईं बाबा इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालय शामिल रहे। प्रतियोगिता में जसपुर के अग्रेणी जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार विलियम शेक्सपियर द्वारा रचित नाटक मैकबेथ के एक्ट-1, दृश्य-1 तथा लेडी मैकबेथ के स्लीप वॉक दृश्य का प्रभावशाली मंचन किया। विद्यार्थियों ने अपने शानदार अभिनय, संवाद अदायगी और मंच प्रस्तुति से दर्शकों एवं निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। वही प्रतियोगिता में जेनेसिस विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रभावशाली मंचन को देखते हुए विद्यालय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की इस सफलता पर चेयरमैन सोहन सिंह सहोता, एमडी सनप्रीत सिंह सहोता एवं प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने अंग्रेजी शिक्षिका अफ्शा सहित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंचीय प्रतिभा को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

error: Content is protected !!