ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

विधान सभा में निःशुल्क ईलाज के लिए सचल अस्पातल को विनय रोहेला ने दिखाई हरी झंडी

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने नगरीबों को निःशुल्क उपचार, जांच और दवा देने के लिए सचल अस्पताल को हरी झंडी दिखाकर विधान सभा के गांव मे ईलाज के लिए रवाना किया। पतरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सचल अस्पताल वाहन को राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रुहेला ने हरी झंडी दिखायी। डॉक्टरों ने वाहन में ही निजामगढ़, तीरथ नगर, मनोरथपुर, भोगपुर, हजीरो, जगदीशाबाला, बढ़ियोवाला, मेघावाला आदि गांव के रोगियों का उपचार किया।

वही रोहेला ने कहा सचल अस्पताल क्षेत्र में 14 दिन तक रहेगा तथा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर रोगियों की निःशुल्क जांच कर दवाई उपलब्ध कराएगा। उन्होने बताया सचल अस्पताल में डाक्टरो द्वारा ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हृदय रोग, फेफड़ों आदि गंभीर रोगों की जांच के बाद निःशुल्क दवाई दी जाएगी। सचल हॉस्पिटल में आठ डॉक्टर एवं उनके सहायक है। मौके पर वरूण गहलौत, कुलदीप बंसल, कुलवंत सिंह, राजपाल सिंह, अवतार सिंह, राकेश विश्वकर्मा, हरपाल सिंह मौजूद रहे रहे।

error: Content is protected !!