ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

साप्ताहिक बंदी, शहर को सेनेटाईज कराने को लेकर व्यापार मंडल ने सोपा पत्र

-एसडीएम से मिलकर सोमवार को साप्ताहिक बंदी कराने की मांग की, बंदी के दिन दवा छिड़कवाने को ईओ नगर पालिका से कहा।

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एसडीएम से साप्ताहिक बंदी तो नगर पालिका से छिड़काव कराने की मांग करते हुए पत्र सौंपा है। एसडीएम सुंदर सिंह से मिले व्यापारियों ने कहा कि जिलाािकारी ने साप्ताहिक बंदी के दिन पूरा बाजार बंद कराकर नगरपालिका प्रशासन के सहयोग से पूरे बाजार में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन बाजार खुल रहा है । जबकि कुछ दुकानें बंद रहती है। इससे बंद दुकानदारों में आक्रोश रहता है। एसडीएम ने कार्रवाही कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद नगर पालिका में ईओ नजर अली से मिले व्यापरियों ने साप्ताहिक बंदी के दिन कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने को कहा। उन्होंने कहा कि छिड़काव के लिए डीएम ने आदेश किए है। उन्होंने ईओ को पत्र देकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है। ईओ नजर अली ने सोमवार को छिड़काव कराने का भरोसा दिलाया। यहॉ नासिर अली, सतीश अरोरा, त्रिलोक अरोरा, आदित्य गहलोत, तरुण गहलोत आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!