ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

25वीं नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का खड़क सिंह चौहान ने किया सम्मान

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भूतपुरी रोड स्थित अपने कार्यालय में भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान ने 25वीं नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करने वाले गुरुकुल मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, जसपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खड़क सिंह चौहान ने कहा कि नैनीताल में आयोजित 25वीं नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता में गुरुकुल मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज और सरकार को खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग देना चाहिए, ताकि युवा खेलों के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!