ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
राष्ट्रीय

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

मुंबई। बाॅलीवुड अभी शानदार व जानदार अभिनेता इरफान खान की मौत के सदमे से भी नहीं उबर पाया था कि एक और बुरी खबर आ गई है। दिग्गज एक्टर राजकपूर के छोटे बेटे अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। उनका मुंबई के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस बात की इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके दी है। ऋषि कपूर 67 साल के थे। उन्हें बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले ही शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री ऋषि कपूर के निधन से गहरे सदमे में है।

error: Content is protected !!